खरगोश से बड़े आकार का बुद्धिमान प्राणी है ‘बिज्जू’


बिज्जू अरब क्षेत्र में पाया जाने वाला एक छोटे आकार का जानवर है, जो खरगोश से थोड़ा बड़े आकार का होता है। वैसे यह सम्पूर्ण भारत में भी पाया जाता है। इसे एक बुद्धिमान प्राणी माना जाता है। इसकी लम्बाई करीब 2 फुट और इसका वजन लगभग 2.5 से 4.5 किलो के बीच होता है। चूंकि यह अधिकांशतः पत्थरों व चट्टानोे पर रहता है, अतः प्रकृति ने इसका रंग भी पत्थरोें व चट्टानों जैसा काला ही बनाया है, जिससे काफी हद तक दुश्मनों से इसका बचाव होता है। यह इन्हीं चट्टानों या पत्थरों में खोह अथवा बिल बनाकर रहता है। जब तक यह अपनी खोह के आसपास रहता है, यह सुरक्षित रहता है क्योंकि दुश्मन का हमला होते ही यह बड़ी फुर्ती से अपनी खोह में घुस जाता है लेकिन जैसे ही यह अपने सुरक्षित ठिकाने से दूर निकलता है, दुश्मन इस पर हमला बोलकर इसका काम तमाम कर देता है। चील, गिद्ध और अन्य बड़े मांसाहारी पक्षी इसके सबसे बड़े दुश्मन होते हैं, जो इस पर हमला करने की ताक में रहते हैं। बिज्जू कुछ स्थानों पर पेड़ों के खोखलों में भी अपना आवास बनाता है। यह छोटे स्तनपायी और छोटे पक्षियों को अपना शिकार बनाता है। इसका प्रजनन काल वर्षभर रहता है। मादा बिज्जू छह माह के गर्भकाल के बाद 3-4 बच्चों को जन्म देती है।

-- योगेश कुमार गोयल

Comments

Popular posts from this blog

तपती धरती और प्रकृति का बढ़ता प्रकोप

पंखों वाली गाय !